Site icon Memoirs Publishing

पिथौरागढ़ पुलिस की अनोखी पहल: नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं की काउंसलिंग कर दिखाया नई ज़िंदगी का रास्ता

आप को बता दे

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस
दिनांक- 18.04.2025

ए. एन. टी. एफ. पिथौरागढ़ की अनोखी पहल: युवाओं को नशे के दलदल से निकालने हेतु चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा एस.पी. पिथौरागढ़  रेखा यादव के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में नशे के खिलाफ एक सशक्त एवं सराहनीय पहल शुरू की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाकर उन्हें एक स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करना है।
इस अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़  ललित मोहन जोशी एवं प्रभारी एसओजी/ ए. एन. टी. एफ. श्री मनोज पाण्डेय द्वारा नशे की चपेट में आ रहे 3 युवाओं की काउंसलिंग की गई। उन्हें नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया तथा इस लत से दूर रहकर समाज में एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को समझाया कि नशा न केवल उनके स्वास्थ्य और करियर को प्रभावित करता है, बल्कि उनके माता-पिता के सपनों को भी चकनाचूर कर सकता है। एक सफल, आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए नशे से दूरी अत्यंत आवश्यक है।
पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान समाज में एक सकारात्मक संदेश दे रहा है और युवाओं को पुनः मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है।
पुलिस का संदेश – “नशे से दूरी, जीवन में पूरी सफलता की कुंजी है।”

 

Share this content:

Exit mobile version