Site icon Memoirs Publishing

पौड़ी: सुगम चारधाम यात्रा हेतु पौड़ी पुलिस ने संभाली कमान, लगाए दिशा सूचक व फ्लेक

आप को बता दे

सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा हेतु पौड़ी पुलिस ने कसी है कमर।

जगह जगह यातायात संबंधी दिशा सूचक और फ्लेक्स लगाकर श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने का है प्रयास



आगामी शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के दृष्टिगत पौड़ी पुलिस द्वारा अपनी तैयारी को पूरा करने के क्रम में चार धाम यात्रा को सरल व सुगम बनाने हेतु यात्रा मार्गों,प्रमुख स्थलों, पार्किंग आदि की जानकारी हेतु जरूरी साइन बोर्डों,फ्लैक्सी व आवश्यक दिशा निर्देश सूचनापट को जनपद के मुख्य यात्रा मार्गों पर लगाया जा रहा है जिससे कि यात्रा में बाहर से आने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े और इन दिशासूचकों व निर्देशों का प्रयोग कर अपनी यात्रा को और भी सफल बना सकें। इसके साथ ही यातायात नियमों का पालने करने सम्बन्धी साइन बोर्डों को लगाया जा रहा है जिसका उद्देश्य यात्रा करने के दौरान ट्रैफिक नियमों का भी कड़ाई से पालन करवाना है जिससें किसी को भी परेशानियों का सामना ना करना पड़े। साथ ही चार धाम यात्रा पर आने वाले पर्यटक/श्रद्धालुओं तथा आमजन से पौड़ी पुलिस की अपील है कि इस चार धाम यात्रा को सफल बनाने में पलिस व प्रशासन का सहयोग करें।

Share this content:

Exit mobile version