Site icon Memoirs Publishing

बागेश्वर जनपद: कपकोट पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई — नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोपी 2 युवक चंद घंटों में गिरफ्तार!

आप को बता दे

 बागेश्वर पुलिस

विगत कुछ दिनों पूर्व बालिकाओं के साथ गाली-गलौच, मार-पीट, छेड़खानी करने सम्बन्धी प्रकरण में थाना कपकोट में अभियोग पंजीकृत होने के कुछ ही घंटों के अंतराल में 02 अभियुक्तों को कपकोट पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दिनांकः 06-04-2025 को वादी द्वारा थाना कपकोट में तहरीह दी गयी जिसमें उनके द्वारा स्वयं की नाबालिक पुत्री और उसकी सहेली के साथ लक्की कठायत, तनुज गड़िया, दक्ष फर्शवाण योगेश गड़िया द्वारा छेड़खानी, मारपीट एवं गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में बताया गया।
✅ दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कपकोट में अभियुक्तगणों के विरुद्ध दिनांकः06-04-2025 को FIR N0-13/2025 U/S 74/115(2)/352/351(2)BNS व 7/8 पोक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गयाl
✅पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर चन्द्रशेखर घोड़के द्वारा मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु थानाध्यक्ष कपकोट को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
✅ दिये गये दिशा-निर्देशों के क्रम में श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक, बागेश्वरअजय लाल साह के पर्यवेक्षण में गठित कपकोट पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों से अभियुक्त क्रमशः 1️⃣ तनुज गढिया उर्फ तारा पुत्र आनन्द सिंह निवासी लीली, थाना कपकोट जनपद बागेश्वर उम्र 19 वर्ष व 2️⃣- योगेश गढिया पुत्र कंचन सिंह निवासी बिन्दुखत्ता लालकुआं थाना लालाकुआं जनपद नैनीताल हाल निवासी खाईबगड़ थाना कपकोट उम्र 23 वर्ष को पुल बाजार कपकोट से गिरफ़्तार किया गया हैl गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
उक्त अभियोग से सम्बन्धित अन्य 02 वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत हैं।

 

Share this content:

Exit mobile version