Site icon Memoirs Publishing

बागेश्वर : बैजनाथ में 2 शातिर अभियुक्तो ने लूटी बुजुर्ग महिला की माला, गिरफ्तार

आप को बता दे

बागेश्वर पुलिस द्वारा बुजुर्ग महिला से सोने की माला चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

हमारे संवाददाताओं से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बागेश्वर जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की माला चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त सूचना के अनुसार, दिनांक 25 अप्रैल 2025 को गागरीगोल, बैजनाथ निवासी नंदन सिंह ने थाना बैजनाथ में अज्ञात चोरों द्वारा उनकी बुजुर्ग माता के गले से सोने की माला चोरी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस सूचना पर थाना बैजनाथ में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) के तहत एफआईआर संख्या 08/2025 पंजीकृत की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के पर्यवेक्षण में एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

पुलिस टीमों द्वारा त्वरित और गहन जांच करते हुए लगभग 40-50 लोगों से पूछताछ की गई। घटनास्थल और उसके आसपास लगे 12-15 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पुलिस की सक्रियता और तत्परता के परिणामस्वरूप, घटना में शामिल दो शातिर अभियुक्तों को चिन्हित किया गया, जिन्होंने वादी के घर में काम करने के दौरान मौका पाकर उनकी बुजुर्ग माता के गले से सोने की माला चोरी कर ली थी।

पुलिस ने इस मामले में संलिप्त दो अभियुक्तों, 1- अजय थापा पुत्र ईश्वर सिंह थापा, निवासी टीटबजार, बैजनाथ, बागेश्वर, उम्र 30 वर्ष और 2- आकिब उर्फ आमिर पुत्र शमीम अहमद, निवासी उपरोक्त, उम्र 23 वर्ष, को दिनांक 26 अप्रैल 2025 को चोरी की गई सोने की माला के साथ गिरफ्तार कर लिया। विवेचना के दौरान बरामदगी के आधार पर अभियोग में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की वृद्धि की गई है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है और उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. अजय थापा पुत्र ईश्वर सिंह थापा, निवासी टीटबजार, बैजनाथ, बागेश्वर, उम्र 30 वर्ष।
  2. आकिब उर्फ आमिर पुत्र शमीम अहमद, निवासी उपरोक्त, उम्र 23 वर्ष।

पुलिस टीम का विवरण:

  1. श्री प्रताप सिंह नगरकोटी, थानाध्यक्ष, बैजनाथ।
  2. उप निरीक्षक महेश चंद्र (विवेचक)।
  3. उप निरीक्षक विवेक भट्ट।
  4. हेड कांस्टेबल कुंवर सिंह।
  5. कांस्टेबल घनश्याम सिंह रौतेला।
  6. कांस्टेबल नरेंद्र कुमार।
  7. कांस्टेबल सोबन सिंह।


Share this content:

Exit mobile version