Site icon Memoirs Publishing

महिला व बाल सुरक्षा अभियान: जीआरपी देहरादून ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को किया जागरूक, साइबर क्राइम व हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

आप को बता दे

थाना जीआरपी देहरादून

एसपी जीआरपी के आदेशानुसार महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के संबंध में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत रेलवे स्टेशन देहरादून पर रेल यात्रियों व रेलवे स्टाफ को किया गया जागरूक

हेल्पलाइन नंबरो से कराया गया अवगत

गौरा शक्ति मॉडल के द्वारा अपनी शिकायतों को करे दर्ज

यात्रा के समय बरती जाने वाली सावधानियों से संबंधित पम्पलेट्स किये गये वितरित

दिनांक 11/04/25 को पुलिस अधीक्षक जीआरपी, उत्तराखंड  के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक जीआरपी के दिशा-निर्देशन में महिलाओं एवम बच्चों की सुरक्षा के संबंध में चलाए जा रहे विशेष अभियान व साइबर अपराधों की रोकथाम तथा नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान के अनुपालन में थाना जीआरपी देहरादून द्वारा रेलवे स्टेशन देहरादून पर रेल यात्रियों व रेलवे स्टाफ को महिलाओ व बच्चों की सुरक्षा व सम्बन्धित अपराधों एवम उनके बचाव के बारे में जानकारी दी गई। सोशल मीडिया (फेसबुक, इन्स्टाग्राम, ट्विटर तथा व्हाट्सअप आदि) से संबंधित साइबर अपराधों से बचाव, डायल-112, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि नम्बरों एवम उत्तराखंड पुलिस एप्लीकेशन के अंतर्गत गौरा शक्ति माड्यूल के बारे में जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन करने व महिलाओं को अपनी समस्या गौरा शक्ति माड्यूल के अंतर्गत दर्ज कराने हेतु जागरूक किया गया।


इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की सहायता या रेलवे स्टेशन क्षेत्रांतर्गत होने वाली अवैध गतिविधियों की सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। यात्रीगण को ट्रेन से यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से संबंधित पंपलेट यात्रियों में वितरित किए गए एवं ट्रेन में चस्पा किए गए।
साथ ही उक्त संबंध में यात्रियों के सुझाव प्राप्त कर समस्याओं के बारे में जानकारी की गई।

Share this content:

Exit mobile version