Site icon Memoirs Publishing

माँ गंगा की उत्सव डोली रवाना, गंगोत्री धाम के कपाट कल अक्षय तृतीया पर होंगे खोले

आप को बता दे

माँ गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास मुखीमठ से गंगोत्री धाम के लिए हुई रवाना
कल अक्षय तृतीय के शुभ मुहूर्त पर खुलेंगे गंगोत्री के कपाट

मां गंगा की उत्सव डोली आज मुखवा (मुखीमठ) से सुरक्षा व्यवस्था के बीच डोल-नगाड़ों व आर्मी बैंड की धुन में हजारों श्रद्धालुओं के साथ “हर-हर गंगे, जय माँ गंगे” के जयकारों के साथ गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान कर चुकी है, मां गंगा का रात्रि विश्राम आज भैरवघाटी स्थित भैरव मंदिर में होगा, कल प्रातः मां गंगा जी की उत्सव डोली भैरव मंदिर से गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेंगी। कल अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर ठीक 10 बजकर 30 मिनट पर गगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल जायेंगे।

 

Share this content:

Exit mobile version