Site icon Memoirs Publishing

टिहरी गढ़वाल: ऑपरेशन मुक्ति में टिहरी पुलिस की भावुक जीत — SSP आयुष अग्रवाल के नेतृत्व में 52 मासूमों को मिला बचपन, शिक्षा और सुरक्षित आश्रय!

आप को बता दे

ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ती टिहरी पुलिस.

इस सप्ताह किया 09 बच्चों को रेस्क्यू.
उत्तराखंड सरकार के द्वारा असहाय एवं निराश्रित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए
दिनांक 05 .3.2025 से दिनांक 31.4 2025 तक ऑपरेशन मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।

🟡इसका उद्देश्य भिक्षावृत्ति में लगे, सड़क किनारे गुब्बारा बेचने वाले, कूड़ा बिनने वाले ,बाल श्रम आदि में लिप्त बच्चों को शिक्षा की ओर ले जाना है।

 आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के दिशा निर्देशन में ..
🟡ऑपरेशन मुक्ति हेतु जनपद में एक निरीक्षक एवं एक अपर उपनिरीक्षक के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया है।

🟡क्षेत्राधिकारी चंबा महेश चंद्र लखेड़ा को ऑपरेशन मुक्ति का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

🟡टिहरी पुलिस की ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा अब तक 52 बच्चो को रिकवर किया गया है।
जिनमें से 07 बच्चो को शेल्टर होम देहरादून 30 बच्चो को मुनि की रेती में स्कूल में दाखिला करवाया गया है।
05 बच्चो को नई टिहरी में स्कूल में दाखिला करवाया
जबकि 08 शिशुओ का दाखिला आंगनबाड़ी मुनि की रेती में कराया गया है .
🟡 02 बालकों को बाल निकेतन देहरादून में रखवाया गया है।
रिकवर बच्चो में 12 बालिकाएं और 40 बालक हैं।
यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Exit mobile version