Site icon Memoirs Publishing

पिथौरागढ़: गंगोलीहाट पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर नष्ट की लाखों की अवैध शराब

आप को बता दे

न्यायालय के आदेश पर पिथौरागढ़ पुलिस ने नष्ट की भारी मात्रा में अवैध शराब

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आबकारी अधिनियम से संबंधित छह मामलों में जब्त की गई भारी मात्रा में अंग्रेजी और बीयर शराब को नष्ट कर दिया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को थानों में मुकदमों से संबंधित जब्त मालों का विधिवत निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसओ गंगोलीहाट श्री हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज छह मुकदमों से संबंधित 61 बोतल, 192 अद्धे, 336 पव्वे अंग्रेजी शराब और 24 केन बीयर को नष्ट किया। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्यवाही माननीय न्यायालय द्वारा निर्देशित दिशा-निर्देशों और कानून द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार संपन्न हुई।

Exit mobile version