Site icon Memoirs Publishing

चंपावत में अपराध और नशे के खिलाफ जंग, चौकी डांडा के निर्माण में तेज़ी

आप को बता दे

जनपद चम्पावत

क्षेत्राधिकारी चंपावत द्वारा किया गया थाना रीठा क्षेत्र अंतर्गत निर्मणाधीन चौकी डांडा का निरीक्षण

चौकी डांडा क्षेत्र के स्थानीय व्यक्तियों से वार्ता कर जानी गई क्षेत्र की समस्याएं

आज दिनांक 01 अप्रैल 2025 को सुश्री वंदना वर्मा – क्षेत्राधिकारी चंपावत द्वारा चौकी डांडा, थाना रीठा साहिब क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन चौकी का प्रचलित कार्य की वर्तमान स्थिति एवं गुणवत्ता का स्थलीय निरीक्षण किया गया व थानाध्यक्ष रीठा साहिब, कमलेश भट्ट को प्रचलित कार्यों के संदर्भ में निम्नांकित दिशा निर्देश प्रदान किए गए।


👉 निर्माणाधीन कार्यों में प्रगति लाई जाए।
👉 निर्माणाधीन पुलिस चौकी के प्रचलित लघु निर्माण कार्य में गुणवत्ता पूर्वक कार्य किया जाए।
👉 निर्माणाधीन कार्य में समुचित निगरानी रखते हुए कार्यदायी संस्था से समुचित सामंजस्य किया जाए।
👉 निर्माण कार्य को शीघ्रतापूर्वक पूर्ण किए जाने हेतु अन्य आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए गए।

डांडा क्षेत्र के स्थानीय लोगों के साथ की गयी गोष्ठी-
पुलिस उपाधीक्षक महोदया द्वारा डांडा क्षेत्र के स्थानीय लोगों, क्षेत्र की गणमान्य व्यक्तियों, सीएलजी मेंबरों, ग्राम पहरियों आदि के साथ गोष्ठी कर क्षेत्र मे कानून एवं शांति व्यवस्था के संबंध में वार्ता की गयी।

गोष्ठी के माध्यम से सभी से स्थानीय क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी की गई तथा बताई गई समस्याओं के समाधान हेतु सभी को आस्वस्थ किया गया।

इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को वर्तमान में नए-नए तरीकों से हो रहे साइबर अपराधों के बारे में तथा आगामी समय में होने वाली चारधाम यात्रा के दौरान अलग-अलग तरीकों से होने वाले साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया साथ ही क्षेत्र में नशे के दुष्प्रभावों से लोगों को बचाए जाने हेतु लोगों को जागरूक किया गया।

Share this content:

Exit mobile version