Site icon Memoirs Publishing

स्कूल में सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग – अब बच्चे भी बनेंगे अपने रक्षक

आप को बता दे

महिला हेल्पलाइन द्वारा स्कूल के बच्चों को सिखाया सेल्फ डिफेंस

एचटीयू टीम द्वारा मानव तस्करी और अन्य अपराधों के बारे में बच्चों को किया जागरूक

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में आज, दिनांक 02.04.2025 को प्रभारी महिला हेल्पलाइन उ0नि0 सुशीला आर्या, म0का0 आशा खन्का द्वारा रा0जू0हा0 एंचोली में बच्चों को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) टीम के एचसीपी तारा बोनाम, हे0का0 दीपक खनका, का0 रणवीर कंबोज ने बच्चों को मानव तस्करी, भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, बाल अपराध और उनके प्रति संवेदनशीलता के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में सही कदम उठाने के लिए प्रशिक्षित करना था। इस दौरान बच्चों को विभिन्न प्रकार की आपातकालीन स्थितियों के बारे में बताया गया और यह भी समझाया गया कि उन्हें किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करना चाहिए ।

Share this content:

Exit mobile version