Site icon Memoirs Publishing

पिथौरागढ़ जिले के थल में खाई में गिरी गाय को बचाने देवदूत बनी पुलिस-फायर टीम, दिखाया मानवता का जज्बा!

आप को बता दे

बेजुबान के लिए देवदूत बनी थाना थल पुलिस/अग्निशमन टीम

थाना थल पुलिस और फायर रेस्क्यू टीम ने थाने पर प्राप्त सूचना पर एक बेजुबान जानवर की जान बचाकर सराहनीय कार्य किया है।

आज दिनांक 09.04.2025 को पुलिस को सूचना मिली कि बरड पुल थल के पास खाई में एक गाय विगत कुछ दिनों से फंसी हुई है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष थल श्री शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस और प्रभारी फायर यूनिट डीडीहाट एलएफएम नारायण सिंह मेहरा और फायर रेस्क्यू टीम, रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस, फायर रेस्क्यू टीम, और स्थानीय ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से गाय को सुरक्षित निकालकर उसका इलाज करवाया गया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी।

 

Exit mobile version