Site icon Memoirs Publishing

चम्पावत: पंचेश्वर पुलिस ने की नशा मुक्त देवभूमि मिशन के तहत अवैध भांग की खेती नष्ट

आप को बता दे

-:थाना कोतवाली पंचेश्वर जनपद चम्पावत (नशा मुक्त देवभूमि मिशन)
============================
थाना पंचेश्वर पुलिस ने ग्राम टमटकांडे में लगभग 05 नाली भूमि में अवैध रुप से की जा रही भांग की खेती को किया नष्ट।
स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा न करने हेतु किया जागरुक।

अजय गणपति – पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा नशा मुक्त देवभूमि मिशन के अंतर्गत जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध भांग की खेती को नष्ट करते हुए स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उपरोक्त क्रम में आज दिनांक- 16.04.2025 को थाना पंचेश्वर द्वारा ग्राम टमटकांडे में लगभग 05 नाली भूमि में अवैध रुप से की जा रही भांग की खेती को नष्ट करते हुए स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा नशे की लत से दूर रहने हेतु जागरुक किया गया। सभी को नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।
थाना कोतवाली पंचेश्वर पुलिस द्वारा अवैध भाँग खेती किए जाने वाले स्थानों के चिन्हिकरण व अवैध भांग की खेती के विनष्टीकरण की कार्रवाई निरंतर प्रचलित है।
।। मित्रता, सेवा, सुरक्षा।।

Share this content:

Exit mobile version