Site icon Memoirs Publishing

फिर से केदारनाथ हेली सेवा बहाल

देहरादून,। उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश की घटना के बाद एक घंटे तक केदारनाथ हेली सेवा को भी सुरक्षा की दृष्टि से रोका गया था। फिर एक घंटे बाद फिर से केदारनाथ हेली सेवा को बहाल कर दिया गया। इस दौरान तीर्थयात्रियों को थोड़ी मुश्किलों का जरूर सामना करना पड़ा। बता दें कि गुरुवार सुबह उत्तरकाशी जिले के गंगनानी में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।. इस घटना के बाद केदारनाथ हेली सेवा को भी करीब एक घंटे तक रोका गया। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि कुछ तीर्थयात्री तो पैदल ही केदारनाथ धाम के लिए निकल गए थे। केदारनाथ के लिए गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा तीन जगहों से 9 हेली कंपनियों के हेलीकॉप्टर उड़ान भरते हैं।

Share this content:

Exit mobile version