Site icon Memoirs Publishing

सीएम धामी ने खुद हॉकी की स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया से मुलाकात की

हरिद्वार, । पिछले दिनों पहले हरिद्वार स्थित वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम बदले की चर्चाओं के बीच विपक्ष ने इस मामले में जमकर अपना विरोध दर्ज कराया था। जिससे सरकार की लगातार किरकिरी हो रही थी। इसके बाद अब सीएम धामी ने खुद हॉकी की स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया से मुलाकात की। इस मुलाकात में सीएम धामी ने उन्हें आश्वासन दिया कि हरिद्वार हॉकी स्टेडियम का नाम उन्हीं के नाम पर रहेगा।
हरिद्वार में हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने कहा स्टेडियम का नाम बदलने की जानकारी उन्हें समाचारों के माध्यम से मिली थी। तब उन्हें बुरा लगा था। हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने कहा कि यह उनके नाम का सवाल नहीं एक खिलाड़ी के सम्मान की बात थी। उन्होंने कहा कि  सीएम धामी से मुलाकात कर इसे लेकर हो रहे कंफ्यूजन को दूर कर दिया गया है। उन्होंने कहा हरिद्वार के वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम नहीं बदला जा रहा है। इसके के साथ ही वंदना कटारिया ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि अब जबकि मुख्यमंत्री ने उनको आश्वासन दे दिया है तो वे कहना चाहती हैं कि जो लोग उनके साथ खड़े हुए, वे उन लोगो से अपील करती है कि वे धरना प्रदर्शन खत्म करें। वंदना कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह वादा किया है कि स्टेडियम का नाम नहीं बदलने जा रहा है। सीएम धामी के साथ मुलाकात पर वंदना कटारिया ने कहा कि सीएम का खिलाड़ियों के प्रति एक अलग ही प्रेम है। वह खिलाड़ियों की रिस्पेक्ट करते हैं। वह खुद भी खेल प्रेमी हैं।

Share this content:

Exit mobile version