Site icon Memoirs Publishing

02 महीने में सीएसआर सोर्स से फंड चौनलाइज कर साकार किया बच्चों का साधन : DM

देहरादून, । मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बंसल स्कूलों में शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए पूरी सक्रियता से जुटे है। जिलाधिकारी ने शनिवार को डोईवाला में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हाई स्कूल भोगपुर, दाबडा को स्कूल बस का तोहफा देकर बडी सौगात दी। डीएम की इस पहल से स्कूल के छात्रों को बेहतर परिवहन की सुविधा मिलेगी। शनिवार को डीएम ने स्कूल बस का विधिवत् उद्घाटन भी किया।
डोईवाला के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हाईस्कूल भोगपुर, दाबडा में 95 बच्चे पढते है। इस स्कूल में 10 से 12 किलोमीटर दूर बडोगन, तोल, भोगपुर, पुन्नीवाला, रैणापुर, रानी पोखरी आदि दूर दराज क्षेत्रों से हर रोज बच्चे पढ़ने आते है। अभिभावकों एवं स्कूल प्रशासन के सामने बच्चों के परिवहन की हमेशा बडी समस्या बनी रहती थी। जिलाधिकारी ने इस मामले का त्वरित संज्ञान लिया और अपने चिरपरिचित कर्मठ कार्यशैली से जिला प्रशासन के राइफल क्लब फंड से स्कूल बच्चों के परिवहन के लिए बस सुविधा मुहैया कराई। शनिवार को जिलाधिकारी ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हाई स्कूल भोगपुर, दाबडा डोईवाला पहुंचकर स्कूल बस का विधिवत् उद्घाटन किया। इतना ही नहीं जिलाधिकारी ने स्कूल के सभी 95 बच्चों को अपनी ओर से स्कूल सूज का तोहफा भी दिया। जिलाधिकारी से मिली बस की सौगात और स्कूल सूज का तोहफा पाकर छात्रों, अभिभावकों और स्कूल प्रशासन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन की पहल की सराहना की और जिलाधिकारी को प्रतीक चिन्ह व शॉल भेंट कर फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।

Share this content:

Exit mobile version