Site icon Memoirs Publishing

CBSE Result 2025: 10वीं में केरल, 12वीं में लक्षद्वीप टॉप पर; जानें राज्यवार पास प्रतिशत

CBSE ने जारी किए 10वीं-12वीं के रिजल्ट, cbseresults.nic.in पर देखें मार्कशीट; जानिए आपके राज्य का पास प्रतिशत

नई दिल्ली/ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2025 जारी कर दिए हैं। छात्र-छात्राएं cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार बोर्ड ने सिर्फ छात्र का व्यक्तिगत परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि राज्यवार पास प्रतिशत (State Wise Pass Percentage) भी जारी किया है।

PHOTO – OM JOSHI

CBSE 12वीं रिजल्ट 2025: टॉप पर लक्षद्वीप, तेलंगाना दूसरे स्थान पर

CBSE 12वीं में इस साल लक्षद्वीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% पास प्रतिशत के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके बाद तेलंगाना 99.73% और केरल 99.32% पास प्रतिशत के साथ शीर्ष राज्यों में शामिल रहे।

दिल्ली का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा जहां 95.23% छात्र पास हुए। वहीं लद्दाख मात्र 52.46% पास प्रतिशत के साथ सबसे नीचे रहा।

12वीं राज्यवार प्रमुख पास प्रतिशत:

CBSE 10वीं रिजल्ट 2025: केरल और तमिलनाडु में लगभग 100% छात्र पास

10वीं में केरल और तमिलनाडु दोनों ने 99.86% पास प्रतिशत के साथ टॉप किया है। तेलंगाना (99.83%) और कर्नाटक (98.90%) भी पीछे नहीं रहे। इस बार 10वीं में भी छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है।

दिल्ली का पास प्रतिशत 94.80% रहा जबकि लद्दाख 74.73% के साथ पीछे रहा।

10वीं राज्यवार प्रमुख पास प्रतिशत:

सीबीएसई रिजल्ट 2025: ऐसे करें रिजल्ट चेक

छात्र अपने रिजल्ट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और digilocker.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा डिजिलॉकर ऐप के माध्यम से डिजिटल मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी डाउनलोड किया जा सकता है।

Region-Wise Data भी हुआ जारी

CBSE ने राज्यवार आंकड़ों के साथ-साथ रीजनवाइज पास प्रतिशत की भी जानकारी दी है, जिससे छात्रों और अभिभावकों को क्षेत्रीय स्तर पर प्रदर्शन की जानकारी मिलेगी।CBSE के इस वर्ष के परिणामों ने एक बार फिर दक्षिण भारतीय राज्यों की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाया है। केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक ने दोनों वर्गों (10वीं और 12वीं) में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वहीं लद्दाख और कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में सुधार की आवश्यकता स्पष्ट दिखाई दे रही है।

Share this content:

Exit mobile version