Site icon Memoirs Publishing

नैनीताल जनपद में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 पुलिसकर्मियों के तबादले

हल्द्वानी/ नैनीताल जिले की पुलिसिंग को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रह्लाद नारायण मीणा ने जिले में पदस्थापित निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के 15 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। यह फेरबदल लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ कार्य करने का अवसर देने के तहत किया गया है।

एसएसपी मीणा ने स्पष्ट किया कि इन तबादलों का उद्देश्य कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा प्रशासनिक दक्षता में सुधार लाना है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

ये हुए तबादले:

एसएसपी मीणा ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे नए पदस्थापनों पर जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए कानून व्यवस्था को मजबूत करने में योगदान देंगे।

Share this content:

Exit mobile version