Site icon Memoirs Publishing

UTTARAKHAND NEWS: दूरस्थ क्षेत्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को चकराता में 14 मई को बहुउद्देशीय शिविर

डीएम सविन बंसल की अध्यक्षता में लाखामण्डल में होगा आयोजन

देहरादून, 12 मई – जनपद देहरादून के सुदूरवर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के उद्देश्य से 14 मई 2025 को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 11 बजे से चकराता क्षेत्र के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, लाखामण्डल में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी सविन बंसल करेंगे।

इस शिविर में 24 विभाग एक ही छत के नीचे उपस्थित रहेंगे, जहां जनमानस की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। शिविर में स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान भारत कार्ड, पेंशन योजनाएं, किसान क्रेडिट कार्ड, रोजगारपरक प्रशिक्षण, विभिन्न प्रमाणपत्रों की निर्गति सहित सभी योजनाओं की औपचारिकताएं मौके पर ही पूर्ण की जाएंगी।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूर्ण तैयारी के साथ शिविर में प्रतिभाग सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप, प्रशासन जनता के द्वार जाकर जमीनी स्तर पर समस्याओं के निस्तारण और सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस वृहद स्तर के बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से शत-प्रतिशत लाभान्वयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Share this content:

Exit mobile version