Site icon Memoirs Publishing

उत्तराखंड में दो कोरोना मामलों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

ट्रेवल हिस्ट्री वाले दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि, हाल ही में बाहरी राज्यों से उत्तराखंड लौटे।

DEHRADUN: देशभर में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। इसी क्रम में उत्तराखंड में भी कोविड-19 के दो नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने जानकारी दी कि दोनों संक्रमित व्यक्ति हाल ही में बाहरी राज्यों से उत्तराखंड लौटे हैं। पहला मामला 57 वर्षीय महिला का है, जो गुजरात से ऋषिकेश पहुंची थीं। उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

दूसरा मामला एम्स की एक महिला चिकित्सक का है, जो हाल ही में बेंगलुरु से लौटी थीं। उनमें भी संक्रमण की पुष्टि हुई है, और फिलहाल वह होम आइसोलेशन में हैं।

राज्य में अभी तक स्थानीय स्तर पर कोई कोविड-19 संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है, फिर भी स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

Exit mobile version