Site icon Memoirs Publishing

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, 7 मई तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

देहरादून, 2 मई / उत्तराखंड में मई की शुरुआत बारिश और तेज हवाओं के साथ हुई है। राज्य में मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी 7 मई तक मौसम में बदलाव की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते राज्य भर में तेज हवाओं, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बना रहेगा। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में 5 मई तक लगातार मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान तेज हवाएं 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। पर्वतीय जिलों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन साथ ही ठंड का असर दोबारा महसूस हो सकता है।

किन जिलों में होगा असर:

3 से 7 मई तक:
3 मई से बारिश का दायरा और अधिक बढ़ेगा। 11 जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। 5 से 7 मई तक यह सिलसिला तेज हो सकता है, जिससे भूस्खलन और स्थानीय बाढ़ का खतरा भी बढ़ सकता है।

सावधानी जरूरी:
विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय पूरी तैयारी के साथ निकलें। खासकर चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें और गरज-चमक के समय खुले स्थानों में न रहें। साथ ही, गर्म कपड़े साथ रखें क्योंकि बारिश के चलते एक बार फिर ठंड लौट सकती है। मौसम में जारी इस बदलाव ने जहां गर्मी से कुछ राहत दी है, वहीं यात्रा और दैनिक जीवन में सतर्कता बरतने की भी जरूरत है। प्रशासन और आमजन को मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करते हुए सुरक्षा उपाय अपनाने की आवश्यकता है।

Share this content:

Exit mobile version