Site icon Memoirs Publishing

ब्रेकिंग न्यूज | नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – उत्तराखंड में पंचायत चुनाव पर लगी रोक

Museum built in Kumaon's MBPG College

Museum built in Kumaon's MBPG College

 

नैनीताल, 23 जून 2025 — उत्तराखंड में होने वाले पंचायत चुनावों पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। नैनीताल हाईकोर्ट ने सोमवार को यह बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने यह रोक पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर स्थिति स्पष्ट न होने के चलते लगाई है।

हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान यह पाया गया कि राज्य सरकार अभी तक पंचायत चुनावों में आरक्षण व्यवस्था को लेकर अपना पक्ष स्पष्ट नहीं कर सकी है। इस स्थिति को देखते हुए अदालत ने पंचायत चुनाव प्रक्रिया पर अंतरिम रूप से रोक लगाने का आदेश दिया है।

गौरतलब है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने हाल ही में हरिद्वार को छोड़कर राज्य के 12 जनपदों में पंचायत चुनाव कराने की अधिसूचना जारी की थी। लेकिन अब कोर्ट के इस आदेश के बाद चुनावी प्रक्रिया पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं।

मुख्य बिंदु:

अब देखना होगा कि सरकार हाईकोर्ट में कब तक अपना पक्ष स्पष्ट करती है और आगे पंचायत चुनावों को लेकर क्या दिशा तय होती है।

Share this content:

Exit mobile version