Site icon Memoirs Publishing

Chardham Yatra 2025: भारी बारिश के चलते यात्रा एक दिन के लिए स्थगित, प्रशासन अलर्ट पर

DEHRADUN: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी वर्षा और भूस्खलन की आशंकाओं को देखते हुए चारधाम यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह एहतियाती फैसला लिया गया है, ताकि यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

आयुक्त पांडेय ने बताया कि यात्रा मार्गों पर फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए संबंधित जिलों के प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। राहत और बचाव दलों को भी पूरी तरह सक्रिय रखा गया है।

उन्होंने कहा कि आगे की यात्रा को लेकर फैसला कल मौसम की स्थिति और मार्गों की समीक्षा के बाद लिया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और मौसम सामान्य होने तक यात्रा स्थलों की ओर न जाएं।

Exit mobile version