Site icon Memoirs Publishing

सीएम धामी ने एम्स ऋषिकेश में रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना के घायलों से की मुलाकात, दिया हर संभव सहायता का भरोसा

ऋषिकेश, शुक्रवार — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश पहुंचकर रुद्रप्रयाग जनपद में हुई बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हालचाल जाना। उन्होंने घायलों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी घायलों का समुचित, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों की हर संभव सहायता करेगी और इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है।

गौरतलब है कि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को मुख्यमंत्री के निर्देश पर एयर एंबुलेंस की मदद से एम्स ऋषिकेश लाया गया था, जहां उनका इलाज जारी है। मुख्यमंत्री ने घायलों के परिजनों को भी आश्वस्त किया कि सरकार उनकी हर जरूरत का ध्यान रखेगी।

Exit mobile version