Site icon Memoirs Publishing

मंगलौर में भव्य धन्यवाद रैली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्रैक्टर चलाकर किया शुभारंभ, कहा – समान नागरिक संहिता बाबा साहब के सपने की पूर्ति

मंगलौर में भव्य धन्यवाद रैली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्रैक्टर चलाकर किया शुभारंभ, कहा – समान नागरिक संहिता बाबा साहब के सपने की पूर्ति

मंगलौर (हरिद्वार), 8 जून/ उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के ऐतिहासिक लागू होने के उपलक्ष्य में रविवार को मंगलौर में एक विशाल धन्यवाद रैली का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस रैली का शुभारंभ स्वयं ट्रैक्टर चलाकर किया और चौधरी ओमपाल ढाबा, लिब्बरहेड़ी से स्वीटी फार्म तक हजारों लोगों के साथ पदयात्रा की। आयोजन स्थल पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर जनता का अभिनंदन किया गया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां समान नागरिक संहिता को लागू किया गया है। उन्होंने इसे संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपने को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा, “यह रैली मेरे लिए नहीं, बल्कि सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के सम्मान की रैली है।”

मुख्यमंत्री धामी ने रैली में उमड़े जनसैलाब – विशेषकर महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और जनप्रतिनिधियों – का आभार व्यक्त किया और कहा कि “भीषण गर्मी में आप सबका समर्थन इस निर्णय को जनआंदोलन में बदल रहा है।”

किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में किसानों के हित में उठाए गए अनेक निर्णयों की जानकारी दी:

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “हरिद्वार ज़मीन घोटाले में IAS और PCS अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है, और भविष्य में भी ऐसे तत्वों पर कठोर प्रहार किया जाएगा।”

मंगलौर के लिए की गई घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने रैली में मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की भी घोषणा की:

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह तथा संयोजक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने भी विचार रखे। सभी वक्ताओं ने मुख्यमंत्री धामी की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए उन्हें जन-नेता बताया।

Share this content:

Exit mobile version