Site icon Memoirs Publishing

IAS-PCS Transfer: उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, 4 जिलों के डीएम बदले, कई अफसरों के विभागों में बदलाव

उत्तराखंड में फिर अफसरशाही में बदलाव, ITDA और खाद्य विभाग में बड़ी जिम्मेदारियां बदलीं

दिनांक: 19 जनवरी 2025 | स्थान: देहरादून/ उत्तराखंड सरकार ने 19 जनवरी को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई IAS और PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस तबादले में चार जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया है, वहीं कई प्रमुख सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों की विभागीय जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

चार जिलों के जिलाधिकारी बदले

  1. रुद्रप्रयाग – प्रतीक जैन को जिलाधिकारी नियुक्त किया गया।

  2. चंपावत – मनीष कुमार को नई जिम्मेदारी मिली।

  3. उत्तरकाशी – प्रशांत कुमार आर्य को डीएम बनाया गया।

  4. पौड़ी गढ़वाल – स्वाति भदौरिया को डीएम नियुक्त किया गया।

पूर्व में पौड़ी जिले के डीएम की जिम्मेदारी देख रहे आशीष कुमार को यूकाडा (UKADA) की कमान सौंपी गई है।

प्रमुख सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव

लंबे समय से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के इंतजार में रहे युगल किशोर पंत को अब सिंचाई विभाग जैसी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सोनिका की जिम्मेदारियों में भी बदलाव

सोनिका से निबंधक सहकारिता के साथ-साथ यूकाडा की जिम्मेदारियां भी वापस ले ली गई हैं।

इस फेरबदल को प्रशासनिक दक्षता और विभागीय सुदृढ़ता की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। सरकार ने यह कदम कार्यक्षमता बढ़ाने और नई ऊर्जा के साथ कामकाज को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया है।

देखिए IAS की लिस्ट

देखिए PCS की लिस्ट

Exit mobile version