Site icon Memoirs Publishing

इग्नू में जुलाई 2025 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, छात्र करें ऑनलाइन आवेदन

देहरादून: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2025 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इच्छुक छात्र इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन और ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) कार्यक्रमों में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी के अनुसार छात्र ‘स्टूडेंट सर्विसेज’ सेक्शन के माध्यम से नए प्रवेश के साथ-साथ री-रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। सभी पाठ्यक्रमों से जुड़ी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट के ‘प्रोग्राम सेक्शन’ में उपलब्ध है।

प्रवेश लेने के बाद पात्र छात्र केंद्र सरकार की स्कॉलरशिप योजनाओं के लिए https://scholarships.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन के समय छात्रों को अपना वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करना अनिवार्य है, ताकि विश्वविद्यालय से संबंधित सभी आवश्यक सूचनाएं समय पर प्राप्त हो सकें। साथ ही, ऑनलाइन आवेदन के लिए (Distance Education Bureau) डीईबी आईडी बनाना भी अनिवार्य है।

Share this content:

Exit mobile version