Site icon Memoirs Publishing

केदारनाथ हैली क्रैश में पायलेट समेत सात लोगों की मौत

आज सुबह केदारनाथ से तीर्थ यात्रियों को लेकर आर्यन कम्पनी का हैली गौरीकुण्ड खर्क की पहाडियों में क्रैश हो गया। इसमें में पायलेट समेत सात लोगों की मृत्यु हो गई है। आर्यन कम्पनी का हैली गुप्तकाशी से सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर केदारनाथ के लिए यात्रियों को लेकर गया जिसके बाद वह 5 बजकर 25 मिनट पर केदारनाथ से वापस लौट रहा था, खराब मौसम के चलते यह हैली गौरीकुण्ड खर्क की पहाडियों में क्रैश हो गया। यहाँ घास लेन गई नेपाली मूल की महिलाओं ने इस घटना को देखा जिसकी सूचना उन्होंने जिला प्रशासन को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ डीडीआरएफ मौके पर पहुँचे और राहत बचाव का कार्य आरम्भ किया। हादसे में कैप्टेन राजबीर सिंह चौहान -पायलट (जयपुर), विक्रम रावत बीकेटीसी निवासी रासी ऊखीमठ, विनोद देवी निवासी उत्तरप्रदेश उम्र 66 वर्ष , तृष्टि सिंह उत्तरप्रदेश उम्र 19 वर्ष, राजकुमार सुरेश जायसवाल निवासी गुजरात उम्र 41 वर्ष, श्रद्धा राजकुमार राजकुमार जायसवाल निवासी महाराष्ट्र, काशी निवासी महाराष्ट्र बालिका उम्र 02 वर्ष की मौत हो गई। राहत बचाव दलों ने सभी शवों को बरामद कर जिला चिकित्सालय भेज जा रहा है। हादसे की वजह खराब मौसम बताया जा रही है। फिलहाल केदारनाथ में हैली संचालन पर अग्रिम आदेशो तक रोक लगा दी है।

Share this content:

Exit mobile version