Site icon Memoirs Publishing

रुद्रप्रयाग में भीषण हादसा: अलकनंदा नदी में गिरी टेंपो ट्रैवलर, 2 की मौत, 10 लापता, 8 घायल

रुद्रप्रयाग: बदरीनाथ धाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का सफर गुरुवार सुबह एक भयावह हादसे में बदल गया, जब एक टेंपो ट्रैवलर (UK 08 PA 7444) घोलतीर के पास अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन में गुजरात और राजस्थान के कुल 20 यात्री सवार थे। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 10 श्रद्धालु लापता हैं। घायल आठ यात्रियों को गंभीर हालत में रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। लापता लोगों की तलाश के लिए नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, जिसमें गोताखोरों की मदद ली जा रही है।

Exit mobile version