Site icon Memoirs Publishing

UTTARAKHAND: मुख्यमंत्री धामी ने अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया शोक, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा न केवल देश, बल्कि पूरे विश्व के लिए अत्यंत दुःखद और मर्मांतक है। इस कठिन समय में उत्तराखंड सरकार मृतकों के परिजनों के साथ पूरी संवेदनाओं के साथ खड़ी है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और ईश्वर से उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Exit mobile version