Site icon Memoirs Publishing

UTTARAKHAND: मुख्यमंत्री ने कालू सिद्ध मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

हल्द्वानी — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी स्थित कालू सिद्ध मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लिया। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर मंदिर में छत्र चढ़ाया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने नव निर्मित मंदिर परिसर का निरीक्षण करते हुए कहा कि कालू सिद्ध मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, राम सिंह कैड़ा, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, डीआईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Exit mobile version