Site icon Memoirs Publishing

UTTARAKHAND: 22 जून को चलेगा वृहद सफाई, श्रमदान अभियान

देहरादून – उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के कार्यकारिणी अध्यक्ष न्यायमूर्ति मनोज तिवारी के निर्देशन में आगामी 22 जून 2025 (रविवार) को प्रातः 7:00 बजे से तीन घंटे तक पूरे प्रदेशभर में एक वृहद सफाई/श्रमदान अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान के अंतर्गत जिला देहरादून सहित समस्त जनपदों में मुख्यालय, तहसील, ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, ग्राम सभा, नगर पालिका, नगर निगम जैसे सभी सार्वजनिक स्थलों पर सरकारी एवं गैर-सरकारी विभागों, एन.जी.ओ., बार एसोसिएशन, व्यापार संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से सफाई कार्य किया जाएगा।

इस महाअभियान की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ होगी, जिसमें सहभागियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प दिलाया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून की सचिव सीमा डुंगराकोटी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सफाई अभियान में न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारी, स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी, एन.जी.ओ., व्यापार मंडल, नगर निगम व आम नागरिक सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

इस अवसर पर जनपद देहरादून के सभी निवासियों से अपील की गई है कि वे 22 जून को प्रातः 7:00 बजे इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में योगदान दें।

Exit mobile version