Site icon Memoirs Publishing

उत्तरकाशी के विकास को मिला नया आयाम: पुरोला में 210 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

उत्तरकाशी के विकास को मिला नया आयाम: पुरोला में 210 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

उत्तरकाशी/पुरोला/ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तरकाशी जनपद के पुरोला में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान लगभग 210 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 35 योजनाओं का लोकार्पण और 20 योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं, जिनमें शामिल हैं—

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इन योजनाओं से पुरोला सहित आसपास के क्षेत्रों के लाखों नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये परियोजनाएं सर्वांगीण विकास, आर्थिक प्रगति, बेहतर कनेक्टिविटी और रोजगार के अवसर सृजित करने में सहायक सिद्ध होंगी।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ‘विकल्प रहित संकल्प’ के साथ प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पूर्व में की गई घोषणाओं को धरातल पर उतार रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और राज्य ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की गई है। इसके साथ ही राज्य में कड़ा भू-कानून लागू किया गया है और अपराधी मानसिकता वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पुरोला क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, और सड़क जैसे मूलभूत सुविधाओं में हो रहे विकास कार्य क्षेत्र के समेकित विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने क्षेत्र में पर्यटन और बागवानी की अपार संभावनाओं की ओर भी संकेत किया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार ने न केवल विकास कार्यों को गति देने का संकल्प दोहराया, बल्कि जनता के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में ठोस कदम उठाने का संदेश भी दिया।

Share this content:

Exit mobile version