Site icon Memoirs Publishing

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: तीर्थयात्रियों से भरे टेंपो ट्रैवलर पर गिरा बोल्डर, चालक घायल, सभी यात्री सुरक्षित

Oplus_16908288

बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। भनेरपानी के पास अचानक पहाड़ी से बड़ा बोल्डर एक टेंपो ट्रैवलर पर आ गिरा, जिसमें कर्नाटक के तीर्थयात्री सवार थे। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

मिली जानकारी के अनुसार, यह यात्री बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक भारी बोल्डर वाहन पर गिर गया, जिससे ट्रैवलर को नुकसान पहुंचा और चालक बुरी तरह घायल हो गया।

घायल चालक को पहले पीपलकोटी चिकित्सालय लाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

प्रशासन की ओर से मौके पर राहत और बचाव कार्य भी किया गया। यात्रियों को दूसरी व्यवस्था से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

Exit mobile version