Site icon Memoirs Publishing

देहरादून व हल्द्वानी मेडिकल कॉलेजों में तीमारदारों के लिए बनेंगे विश्राम गृह, मुख्यमंत्री की उपस्थिति में एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में सचिवालय में बुधवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में तीमारदारों के लिए विश्राम गृह बनाने को लेकर सेवादान आरोग्य फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए।

दोनों कॉलेजों में 350-350 बिस्तरों की क्षमता वाले विश्राम गृह बनाए जाएंगे।

तीमारदारों के लिए:

₹55 प्रति बिस्तर की दर से शयन सुविधा

₹300 प्रति दो-बिस्तर वाले कमरे

₹20 में नाश्ता और ₹35 में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

देहरादून कॉलेज द्वारा 1750 वर्गमीटर तथा हल्द्वानी कॉलेज द्वारा 1400 वर्गमीटर भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।

एम.ओ.यू. की अवधि 20 वर्ष तय की गई है।

सेवादान आरोग्य संस्था इन विश्राम गृहों का निर्माण, संचालन व रखरखाव करेगी।

मुख्यमंत्री ने एम्स सैटेलाइट सेंटर किच्छा में भी इसी तरह की व्यवस्था की बात कही, जिस पर संस्था ने सहमति दी।

उपस्थित प्रमुख व्यक्ति:

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार

सचिव विनय शंकर पाण्डेय

निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना

सेवादान आरोग्य संस्था से अभिषेक सक्सेना, आनंद सिंह बिसेन, अमित दास

Share this content:

Exit mobile version