Site icon Memoirs Publishing

तीन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तत्काल प्रभाव से तैनाती

उत्तराखंड शासन ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए तीन अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, तीन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश के अनुसार, आईएएस अधिकारी रोहित मीणा (बैच 2014) को बाध्य प्रतीक्षा से मुक्त करते हुए अपर सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद पर तैनात किया गया है।

वहीं, उत्तराखंड सचिवालय सेवा (JAS) के अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी (बैच 2016) को भी बाध्य प्रतीक्षा से मुक्त कर अपर सचिव, नियोजन विभाग के पद की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा,  संतोष बडोनी को अपर सचिव, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। वे भी पहले बाध्य प्रतीक्षा में थे।

शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपनी वर्तमान तैनाती से कार्यमुक्त होकर तत्काल रूप से नवीन तैनाती वाले विभाग में कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01, उत्तराखंड शासन को उपलब्ध कराएं।

संयुक्त सचिव राजेन्द्र सिंह पतियाल द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश के साथ ही प्रदेश में प्रशासनिक गतिविधियों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share this content:

Exit mobile version