Site icon Memoirs Publishing

उत्तरकाशी: गंगनानी क्षेत्र में खाई में गिरे कांवड़िए का SDRF ने किया शव बरामद

20 जुलाई 2025 को एक कांवड़िया, कांवड़ यात्रा के दौरान गंगनानी स्थित नाग मंदिर के पास अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। घटना की सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम पोस्ट भटवाड़ी से उपनिरीक्षक अनिल आर्य के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई तथा सर्चिंग अभियान प्रारंभ किया गया।

लगातार दो दिनों की गहन सर्चिंग के उपरांत आज दिनांक 22 जुलाई 2025 को SDRF टीम द्वारा उक्त कांवड़िए का शव खाई से बरामद किया गया। टीम द्वारा शव को नदी के रास्ते से मुख्य मार्ग तक लाया गया तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Exit mobile version