Site icon Memoirs Publishing

स्वतंत्रता दिवस समारोह: सीएम धामी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, पुलिस कर्मियों व खिलाड़ियों को किया सम्मानित

देहरादून। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया और स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक अजय प्रकाश अंशुमान को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया। वहीं सेवा के आधार पर मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक श्वेता चौबे (सेनानायक, आईआरबी द्वितीय देहरादून), योगेश चन्द्र (पुलिस उपाधीक्षक), विपिन चन्द्र पाठक (निरीक्षक, नागरिक पुलिस), नरेन्द्र सिंह बिष्ट (निरीक्षक, नागरिक पुलिस), राकेश चन्द्र भट्ट (उप निरीक्षक, नागरिक पुलिस), अजय प्रकाश सेमवाल (लीडिंग फायरमैन) और सुनीत कुमार (मुख्य आरक्षी) को प्रदान किया गया।

विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से शेखर चन्द्र सुयाल (अपर पुलिस अधीक्षक), राजेन्द्र सिंह खोलिया (निरीक्षक, नागरिक पुलिस), कैलाश चन्द्र भट्ट (निरीक्षक, नागरिक पुलिस), मनोहर सिंह रावत (उप निरीक्षक, नागरिक पुलिस), ओमकान्त भूषण (उप निरीक्षक, नागरिक पुलिस), दीपक कुमार (अपर उप निरीक्षक, नागरिक पुलिस), गोपाल राम (मुख्य आरक्षी), अमरजीत (आरक्षी) और राहुल (आरक्षी) को सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों प्रिया राणा, मनीषा चौहान, राहुल सरनालिया, अमीषा चौहान, विशम कश्यप, अमित बेलवाल और महक चौहान को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

 

Share this content:

Exit mobile version