Site icon Memoirs Publishing

UTTARAKHAND: सीएम धामी ने वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूड़ी को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिजनों से की मुलाकात

देहरादून। अमर उजाला उत्तराखण्ड के स्टेट ब्यूरो प्रमुख एवं वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूड़ी के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री शनिवार को उनके डोईवाला (देहरादून) स्थित आवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें सांत्वना दी। 

Exit mobile version