Site icon Memoirs Publishing

मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में नगर निगम टीम ग्राउण्ड जीरो पर जन समस्याओं के निदान कार्य में जुटी हुई हैं। आज सुबह से हो रही भारी वर्षा के चलते नगर निगम द्वारा चारो जोनल कार्यालयों एवं मुख्यालय में अपने स्तर से कुल 12 डीवाटरिंग पम्प तैनात किये गये हैं।

मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में नगर निगम टीम ग्राउण्ड जीरो पर जन समस्याओं के निदान कार्यों के साथ ही आपदा कट्रोल रुम में प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जा रहा हैं। नगर निगम द्वारा भारी वर्षा के दौरान भी लगातार प्रिंस चैक एवं शहर के अन्य मुख्य मार्गो में डीसील्टिग पम्पों के माध्यम से बडे नालों के ब्लॉकेज एवं कूडा साफ किया जा रहा है, जिसके चलते मुख्य मार्गो पर पंद्रह मिनट से अधिक का जल भराव नही हो रहा हैं एवं निगम द्वारा नदी/नालों की समय पर सफाई करवाये जाने के परिणामस्वरुप इस वर्ष में जल भराव की शिकायतों में काफी कमी आयी हैं, पिछले साल की तुलना में अभी तक आधे से भी कम शिकायतें प्राप्त हुई हैं। अभी तक नगर निगम में जल भराव की कोई बडी शिकायत प्राप्त नही हुई, जिससें कि यातायात अथवा सामान्य जन-जीवन प्रभावित हुआ हो। भारी वर्षा के दृष्टिगत नगर आयुक्त महोदया द्वारा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत जल-भराव वाले स्थलों का निरीक्षण किया गया एवं नगर निगम की आपदा नियंत्रण टीम को 24*7 अलर्ट मोड मेें कार्य करने के निर्देश दिये गयें।IMG-20250805-WA0009-300x300 मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में नगर निगम टीम ग्राउण्ड जीरो पर जन समस्याओं के निदान कार्य में जुटी हुई हैं। आज सुबह से हो रही भारी वर्षा के चलते नगर निगम द्वारा चारो जोनल कार्यालयों एवं मुख्यालय में अपने स्तर से कुल 12 डीवाटरिंग पम्प तैनात किये गये हैं।

Share this content:

Exit mobile version