Site icon Memoirs Publishing

उत्तराखंड के छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी: भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

DEHRADUN: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो दिनांक 04 अगस्त 2025 सुबह 10:07 बजे से 05 अगस्त 2025 सुबह 10:07 बजे तक प्रभावी रहेगा।

इस दौरान जनपद — बागेश्वर, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी और टिहरी के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ-साथ तेज तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

संभावित प्रभावित क्षेत्रों में मसूरी, डोईवाला, चकराता, रुड़की, लक्सर, देवप्रयाग, श्रीनगर, कपकोट, रामनगर, मुक्तेश्वर, कोटद्वार तथा इनके आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बिना आवश्यक कारण घर से बाहर न निकलें, नदी-नालों के पास जाने से बचें और मौसम विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करें।

Exit mobile version