Site icon Memoirs Publishing

उत्तराखण्ड में अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील, कई ज़िलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून, 31 अगस्त। राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान कई ज़िलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश, तूफ़ान, गर्जन और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार ज़िलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य ज़िलों के लिए ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है।

अलर्ट की अवधि:
31 अगस्त 2025, दोपहर 12:51 बजे से 01 सितम्बर 2025, दोपहर 12:51 बजे तक।

प्रभावित ज़िले और प्रमुख स्थान

अगले दो दिनों के लिए पूर्वानुमान

प्रशासन की अपील

मौसम की गंभीरता को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी ज़िलों के प्रशासन को सतर्क रहने, संवेदनशील और भूस्खलन-प्रवण क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
लोगों से अपील की गई है कि अनावश्यक यात्रा से बचें, नदियों और नालों के किनारे जाने से परहेज़ करें तथा बिजली गिरने के समय खुले मैदान या ऊँचे पेड़ों के नीचे खड़े न हों।

Share this content:

Exit mobile version