Site icon Memoirs Publishing

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार विजय सिंह गुसाईं के परिवार को सांत्वना दी, हर संभव मदद का वादा किया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज बीते जून माह में भोपाल में ट्रेनिंग के दौरान हादसे से सात गढ़वाल राइफल के उत्तराखण्ड जनपद टिहरी के निवासी दिवंगत हवलदार विजय सिंह गुसाईं के परिवारजनों से उनके विलासपुर काण्डली आवास पहुंचकर भेंट की।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दिवंगत हवलदार के परिवारजनों को सांत्वना देते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार हमेशा सैनिकों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है।
गौरतलब है कि टिहरी निवासी हवलदार विजय सिंह गुसाईं वर्ष 2009 में गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे। जून माह में भोपाल में ट्रेनिंग के दौरान लोहे का डमी बम सिर पर गिरने से उनकी मृत्यु हो गई थी।
इस अवसर पर मां कमला देवी, पत्नी पूजा देवी, रघुवीर सिंह पंवार, लक्ष्मी पंवार, कै.चंदन सिंह, विक्रम कंडारी कै.कुलदीप सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version