Site icon Memoirs Publishing

Tharali Disaster Relief: थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

प्रभावित परिवारों को मिली 5-5 लाख की तत्काल सहायता राशि, राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चमोली जनपद के थराली क्षेत्र का दौरा कर आपदा प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना। उन्होंने कुलसारी राहत शिविरों में जाकर प्रभावितों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। राहत व बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी।”

प्रभावित परिवारों को सहायता राशि

सीएम धामी ने पूर्णतः क्षतिग्रस्त मकानों के पीड़ितों एवं मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख की तत्काल सहायता राशि के चेक वितरित किए। साथ ही, बेघर हुए परिवारों के पुनर्वास की उचित व्यवस्था करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

राहत शिविरों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने कुलसारी में बनाए गए राहत शिविर का स्थलीय निरीक्षण किया और यहां प्रभावित लोगों से व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रभावित व्यक्ति को असुविधा न हो और सभी को भोजन, चिकित्सा एवं रहने की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

राहत एवं रेस्टोरेशन कार्य

सीएम धामी ने अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत व रेस्टोरेशन कार्य संचालित करने और 24×7 मोड पर निगरानी रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारी

मुख्यमंत्री के साथ थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिषेक गुप्ता, एसडीएम सोहन सिंह रांगड़, एसडीएम पंकज भट्ट एवं सीओ अमित कुमार सैनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share this content:

Exit mobile version