Site icon Memoirs Publishing

UTTARAKHAND: स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में स्वल्पाहार कार्यक्रम, दो पुस्तकों का हुआ विमोचन

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में स्वल्पाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने राजभवन सूचना परिसर द्वारा प्रकाशित पुस्तक “संवैधानिक नेतृत्व प्रेरक अभिव्यक्ति” का विमोचन किया। इस पुस्तक में राज्यपाल के विधानसभा सत्रों के अभिभाषणों के साथ ही राज्य स्थापना दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर दिए गए भाषणों का संकलन किया गया है।

साथ ही, उत्तराखण्ड सैनिक पुनर्वास संस्था द्वारा तैयार की गई कॉफी टेबल बुक “एक शाम सैनिकों के नाम – 2025” का भी विमोचन किया गया। इस पुस्तक में संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की विविध गतिविधियों को दस्तावेजीकृत कर सुरक्षित रखा गया है। इनमें 14 जनवरी 2025 को राजभवन देहरादून में सशस्त्र बल वयोवृद्ध दिवस पर तथा 11 जून 2025 को राजभवन नैनीताल में आयोजित “एक शाम सैनिकों के नाम” समारोहों का विवरण शामिल है।

कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, सांसदगण, विधायकगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Exit mobile version