Site icon Memoirs Publishing

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए 146.19 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं

कई जिलों में पेयजल, शिक्षा, सड़क और अधोसंरचना परियोजनाओं को मिली मंजूरी

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों को गति देने के लिए कुल 146.19 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन स्वीकृतियों के अंतर्गत शिक्षा, सड़क, पेयजल, ऊर्जा दक्षता, कुम्भ मेला अधोसंरचना और विभागीय भवनों के निर्माण जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।

प्रमुख स्वीकृतियां:

लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन को स्वीकृति

मुख्यमंत्री धामी ने लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए देवकी देवी (निवासी किच्छा, उधम सिंह नगर) को सम्मान पेंशन की स्वीकृति प्रदान की है। उन्हें 14 जून 2017 से 13 अक्टूबर 2022 तक 16 हजार रुपये प्रतिमाह, तथा 14 अक्टूबर 2022 से अब तक 20 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन (बकाया सहित) प्रदान करने का अनुमोदन दिया गया है।

Exit mobile version