Site icon Memoirs Publishing

CM Dhami’s Navratri Greetings: सीएम धामी ने दी शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं, सभी लोगों के सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने सभी लोगों के सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।

नवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि का विशेष महत्व है, क्योंकि इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना की जाती है। यह पर्व मातृशक्ति की आराधना का प्रतीक होने के साथ ही समाज में नारी शक्ति के सम्मान का भी संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि न केवल धार्मिक आस्था का पर्व है, बल्कि यह हमारी समृद्ध संस्कृति और परम्पराओं का भी प्रतीक है। मां दुर्गा की आराधना हमें साहस, शक्ति और सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान होने वाला कन्या पूजन भी बालिकाओं के सम्मान और नारी शक्ति के महत्व से जुड़ा हुआ है। यह परम्परा समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश देती है और बेटियों के प्रति सम्मान की भावना को और गहरा करती है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि नवरात्रि पर्व को आस्था, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हुए समाज में मातृशक्ति के आदर्शों और संदेशों को आत्मसात करें।

Share this content:

Exit mobile version