Site icon Memoirs Publishing

सीएम धामी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर का किया निरीक्षण, पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की मंगलकामना

सीएम धामी ने किया टपकेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, प्रदेशवासियों के लिए की मंगलकामना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र का दौरा कर अतिवृष्टि से प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया। हाल ही में हुई भारी वर्षा के चलते मंदिर प्रांगण में जलभराव और मलबा जमा हो गया था। प्रशासन एवं संबंधित विभागों की तत्परता से अब मलबा हटाने का कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुका है और मंदिर परिसर सामान्य स्थिति में लौट आया है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर के पुजारियों और स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है और समय पर राहत एवं पुनर्वास कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे।

मंदिर परिसर का निरीक्षण पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने टपकेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया और प्रदेश सहित प्रदेशवासियों की सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। 

Share this content:

Exit mobile version