देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आपदा प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनकी पीड़ा और परिस्थितियों को निकट से समझा। इस दौरान उन्होंने प्रभावित जनों से संवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि आपदा की इस कठिन घड़ी में केंद्र और राज्य सरकार पूरी शक्ति एवं संसाधनों के साथ हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने आपदा से क्षतिग्रस्त घरों, स्कूलों, होटलों, खेतों, बागवानी और बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण हेतु विशेष सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी नियम के कारण सहायता कार्य में बाधा आती है तो उसमें आवश्यक संशोधन भी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री मोदी के इस विशेष स्नेह और संवेदनशीलता के लिए प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार प्रकट किया जाता है।
Share this content:

