Site icon Memoirs Publishing

CM Dhami Navami Wishes: मुख्यमंत्री ने दी दुर्गाअष्टमी एवं नवमी की शुभकामनाएं

धामी बोले: दुर्गा अष्टमी-नवमी शक्ति उपासना का पर्व है

यह पर्व महिला सशक्तिकरण और मातृ शक्ति के महत्व का संदेश देता है

सीएम ने सामाजिक समरसता और सद्भाव बनाए रखने का किया आह्वान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्गाअष्टमी और नवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा अष्टमी एवं नवमी शक्ति की उपासना के विशेष पर्व हैं। यह पर्व उस मातृशक्ति की आराधना का प्रतीक है, जो समस्त सृष्टि में व्याप्त होकर जनमानस को ऊर्जा, प्रेरणा और संरक्षण प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के ये पावन दिन न केवल धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक हैं, बल्कि हमें महिला सशक्तिकरण और नारी गरिमा के महत्व का भी स्मरण कराते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माता दुर्गा की आराधना से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में नई उमंग व उत्साह का संचार होता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इन पावन अवसरों पर सभी लोग एकजुट होकर सामाजिक समरसता, सद्भाव और सेवा के संकल्प को मजबूत करें।

Share this content:

Exit mobile version