Site icon Memoirs Publishing

Dehradun Flood Relief: डीएम ने निभाया वादा, हेली से पहुंचाया राशन फुलेत और छमरौली

मुख्यमंत्री धामी की अनुमति पर प्रभावित गांवों में हेलीकॉप्टर से पहुंचा खाद्यान्न

राशन आपूर्ति की जिम्मेदारी अपर सिटी मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह के नेतृत्व में की गई

डीएम ने निभाया वादा, हेली से पहुंचाया आपदा प्रभावित फुलेत व छमरौली में सितंबर माह का राशन

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने आपदा प्रभावित गांव फुलेत और छमरौली के ग्रामीणों से किया अपना वादा निभाते हुए सितंबर माह का राशन हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचा दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विशेष अनुमति के बाद यह आपूर्ति संभव हो पाई।

कुछ दिन पूर्व डीएम सविन बंसल ने 12 किलोमीटर पैदल चलकर इन दोनों गांवों का दौरा किया था और ग्रामीणों से आश्वासन दिया था कि मुख्यालय लौटते ही खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। वादा निभाते हुए  सुबह 17 क्विंटल राशन हेली से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाया गया।

राशन आपूर्ति की जिम्मेदारी अपर सिटी मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह के नेतृत्व में की गई, जबकि ग्राउंड जीरो पर तैनात स्पेशल तहसीलदार चमन सिंह ने खाद्यान्न प्राप्त कर प्रभावित परिवारों में वितरण कराया।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रभावितों तक राहत और सहायता कार्य युद्धस्तर पर पहुंचाए जाएं। डीएम बंसल ने कहा कि प्रशासन हर हाल में प्रभावितों के साथ खड़ा है और उनकी सभी आवश्यकताओं की पूर्ति प्राथमिकता से की जाएगी।

करीब 1500 की आबादी वाले इन दोनों गांवों के लिए सितंबर माह का राशन समय पर न पहुंच पाने की समस्या को डीएम ने तुरंत गंभीरता से लिया और अब प्रभावित ग्रामीणों को राहत मिल चुकी है। 

Share this content:

Exit mobile version